जनगणना कार्य से लौट रहे दो शिक्षक सड़क हादसे में घायल
गुमला, मई 27 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो में एनएच-43 स्थित खरवा गाढ़ा के समीप मंगलवार देर शाम जनगणना कार्य से लौट रहे दो शिक्षक सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल शिक्षकों में शंभू प्रसाद केशरी और हबीबुल्लाह खान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक आताकोरा गांव से जनगणना कार्य पूरा कर बाइक से भरनो लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक चालक से टक्कर होने की आशंका में बचने का प्रयास करते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद साथियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दोनों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।घायल शिक्षकों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को जनगणना का कार्य दिया गया है। चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर सर्वे करना पड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.