रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में इन दिनों जनगणना कार्य के चलते शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्यक्रम में लगाए जाने से स्कूलों में नियमित पढ़ाई बाधित हो गई है। इसका असर सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में चिंता और नाराजगी बढ़ने लगी है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यह समय बच्चों की पढ़ाई की मजबूत नींव रखने का होता है, लेकिन इसी दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। कई विद्यालयों में एक या दो शिक्षक ही मौजूद हैं, जिन पर सभी कक्षाओं का भार आ गया है। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.