गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जनगणना कार्य में लापरवाही करने वाले 21 कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जिला प्रशासन ने 200 से ज्यादा कर्मचारियों की सूची तैयार की है जो एक सप्ताह बीतने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जनपद में कुल 10,018 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों (रिजर्व सहित) की नियुक्ति की गई है जो चरणबद्ध रूप से जनणगना का कार्य करेंगे। इसके लिए पूरे जिले को 16 भागों में विभाजित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के पांच जोन में बांटकर जनगणना का कार्य कराया जा रहा है। जनगणना के पहले चरण में घर-घर का सर्वे किया जा रहा है। इसमें 400 से ज्यादा प्रगणकों ने अभी तक ड्यूटी नहीं ली है। यह भी पढ़ें- जनगणना के दूसरे चरण में प्रगणक कर रहे भवनों की नंबरिंग कार्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई वहीं 200 प्रगणकों ...