जनगणना कार्य समय से पूरा करने वाले प्रगणक सम्मानित
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। जनगणना 2026 का कार्य समय से पहले पूरा करने वाले 18 प्रगणकों को नगर निगम की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने कहा कि सही जनगणना से ही विकास योजनाओं को बेहतर दिशा मिलती है। उन्होंने प्रगणकों से सटीक जानकारी जुटाने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान जिला समन्वय अधिकारी प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी है। सम्मानित होने वालों में भौमिक राघव, भूपेंद्र के. राघव, वर्षा, सरला देवी, उषा, मीनू चौधरी, नंद किशोर, नीरज, हर्ष, नरेंद्र, देव सोलंकी, प्राची, शिवम कश्यप, ऋतु, रणवीर और ज्योति शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जनगणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.