बदायूं, मई 30 -- प्रमुख सचिव ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ देर शाम की समीक्षा बैठक में जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये। प्रमुख सचिव के निर्देंश के क्रम में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि जनगणना 2027 का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जा रही है और जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराया जायेगा, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में ड्यूटी से बचने वालों पर होगी एफआईआर : डीएम उन्होंने जनगणना...