जनगणना कार्य में सहयोग नहीं कर रहा बेंदी गांव का शंभू उरांव
लातेहार, जून 8 -- लातेहार,संवाददाता। सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत के जेर गोदना गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक ग्रामीण द्वारा प्रारंभिक स्तर पर सहयोग नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शंभू उरांव ने बताया था कि वे एवं उनके परिवार के सदस्य किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने राशन कार्ड तथा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना सहित कुछ सरकारी लाभों का परित्याग कर दिया है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का विस्तृत कारण स्पष्ट नहीं किया।
मुखिया की बातचीत मामले की जानकारी मिलने के बाद बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव ने संबंधित ग्रामीण से बातचीत की। मुखिया के अनुसार, प्रारंभ में शंभू उरांव जनगणना कार्य में सहयोग करने के लिए तैयार नहीं थे। इसकी पुष्टि संबंधित प्रगणक द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.