जनगणना कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता
रामपुर, जून 8 -- रामपुर। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत नगर क्षेत्र में जनगणना कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक एवं परिवार का विवरण पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ दर्ज किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति या परिवार का विवरण छूटना नहीं चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.