जनगणना कार्य में शीर्ष पर रहा सहसों ब्लॉक
गंगापार, जून 20 -- सहसों ब्लाक क्षेत्र में 324 हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस एचएलबी इकाइयों के सर्वेक्षण कार्य के लिए 85 सुपरवाइजर एवं 324 प्रगणकों की तैनाती की गई थी। सभी कार्मिकों ने पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को समय से पूर्व पूरा किया। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और बेहतर प्रगति के आधार पर सहसों ब्लॉक जनपद स्तर पर सबसे आगे रहा। इस उपलब्धि के लिए सभी लोगों ने बीईओ सहसों को उनकी कार्य कुशलता के लिए बधाई दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सभी लोगों का योगदान सराहनीय रहा। विशेष रूप से प्रगणक विवेक सिंह परिहार ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए मात्र तीन कार्य दिवसों में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.