जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडलायुक्त
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुरुग्राम मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनगणना देश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। मंडलायुक्त मंगलवार को गुरुग्राम स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ लगातार संपर्क रखा जाए, ताकि सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- जनगणना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.