मुंगेर, मई 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जनगणना कार्य को सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने की। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य मौके पर बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने जनगणना कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की, तथा कहा कि जनगणना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐसे में सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न हो सके।

जनगणना की महत्वता उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इसलिए इस...