जनगणना कार्य में लापरवाही पर 37 प्रगणकों को नोटिस
सिद्धार्थ, जून 9 -- सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चार्ज अधिकारी/तहसीलदार बांसी ने 37 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त करने वालों में रमा त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, साहदेव, शाह अहमद, बीनू शर्मा, अनुराग पांडेय, राधेश्याम पाठक, वंदना भारती सहित कुल 37 प्रगणक शामिल हैं। कई प्रगणकों द्वारा 16 दिन बीत जाने के बाद भी 10 फीसदी से कम कार्य किया गया है, जिससे तहसील की समग्र प्रगति प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य पूरा करनेवाले प्रगणकों की सराहना की यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.