जनगणना कार्य में लापरवाही पर 100 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रोका
गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनगणना के कार्य में लापरवाही बरतने वाले करीब 100 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जनगणना कार्य शुरू नहीं करने वाले कर्मचारियों का मई 2026 का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई जोनल अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कर्मचारी जब तक जनगणना कार्य प्रारंभ नहीं करेंगे, तब तक उनका वेतन और मानदेय रोका जाएगा। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और कर्मचारियों में हलचल मची हुई है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.