सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला । जनगणना कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आगामी 6 जून तक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों के भवनों और मकानों की गणना का डेटा ऑनलाइन मोड में दर्ज करने का अंतिम समय दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, इस तय समय सीमा तक सभी फील्ड कर्मियों को हर हाल में ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करनी होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि डिजिटल डेटा फीडिंग में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उच्च अधिकारियों ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी प्रगणक या पर्यवेक्षक इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में ढिलाई बरतेंगे या लापरवाही करेंगे, उन पर गाज गिरना तय है। यह भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने दिए छह जून तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश समय सीमा बीतने के बाद अधूरे काम व...