हरिद्वार, अप्रैल 9 -- जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को अधिकारियों और कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सूची उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित होगा, जबकि द्वितीय चरण में जनगणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी। डीएम ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ विभागों की ओर से जनगणना कार्य के लिए आवश्यक कार्मिकों की सूची चार्ज अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की नियुक्ति व प्रशिक्षण में देरी हो रही है। इन कार्मिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.