जनगणना कार्य में लापरवाही पर रोका गया 162 प्रगणकों का वेतन
अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। जनगणना कार्य की जनपद स्तरीय समीक्षा के दौरान जिले में नियुक्त 162 प्रगणकों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं करना पाया गया। संबंधित प्रगणकों के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध किए जाने की कार्रवाई जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट द्वारा की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों में कार्यरत प्रगणकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, जिसमें रुदौली तहसील के 17, मिल्कीपुर तहसील के 46, सोहावल तहसील के 31 तथा बीकापुर तहसील के 68 प्रगणकों का वेतन रोका गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना का काम नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.