जनगणना कार्य में लापरवाही पर दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
बांदा, जून 1 -- बांदा। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रगणकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। सदर तहसील बांदा के तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी जनगणना विकास पाण्डेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। जारी किए गए पत्र के अनुसार जनगणना अधिनियम-1948 एवं संबंधित नियमावली-1990 के तहत सहायक अध्यापकों को प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार अनुपस्थित रहे और मकान गणना का कार्य नहीं कर रहे हैं। अंशु गुप्ता, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मझौली (विकास खंड तिंदवारी) व मीरा देवी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड (विकास खंड बड़ोखर खुर्द) जनगणना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.