जनगणना कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित
शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतना दो शिक्षकों को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। मामले को लेकर विभाग में हड़कंप मचा रहा। जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान दोनों शिक्षकों की ओर से निर्धारित जिम्मेदारियों में ढिलाई और कार्य में उदासीनता पाए जाने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए दिव्या गुप्ता को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसए ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि अभी बीएसए ने शिक्षकों के नाम नहीं बताए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर दो श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.