जनगणना कार्य में लापरवाही पर घिरे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, उपायुक्त ने दिए आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश
सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला । चांडिल के प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) हराधन भूमिज जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बुरी तरह घिर गए हैं। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त ने चांडिल के अंचलाधिकारी को हराधन भूमिज के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित कर दाखिल करने का निर्देश दिया है, ताकि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर संबंधित विभाग को भेजी जा सके। बीडीओ की शिकायत पर हुआ एक्शन यह भी पढ़ें- 5 जून तक जनगणना कार्य पूर्ण करने का निर्देशजानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 मई को उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि हराधन भूमिज राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इस गंभीर शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.