जनगणना कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, 12 कर्मचारियों का वेतन रोका
एटा, जून 1 -- जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कार्यालय से जूम मीटिंग से जनगणना कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर 12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन नहीं किया गया। इससे जनगणना संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर एसडीएम ने कड़ी आपत्ति जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश का महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.