जनगणना कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाशत: बीडीओ
गढ़वा, जून 2 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य की समीक्षा को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना कार्य की वर्तमान प्रगति, क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति, आंकड़ों में पाई जा रही विसंगतियों तथा ले-आउट मैप तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी प्रगणकों से नियमित रूप से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.