जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा
गिरडीह, मई 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ कुमार बंधु कच्छप के नेतृत्व में जनगणना कार्य में लगे परगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रखंड के सभी गांवों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान गणना की शुरुआत हो गई। इस संबंध में बीडीओ केबी कच्छप ने शनिवार को बताया कि उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर जनगणना कार्य 2007 में लगे 67 पर्यवेक्षक व 358 परगणक सहित कुल 425 कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र तथा पहचान पत्र वितरण किया गया है। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप पहले चरण के तहत मकान गणना करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच नजरी नक्शा का पेपर व नियुक्ति पत्र किया गया वितरित यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.