जनगणना कार्य में रूची नहीं लेने के आरोप में शो कॉज
साहिबगंज, मई 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बीडीओ सह जनगणना के चार्ज पदाधिकारी नागेश्वर साव ने एचएलवी 124 के केंदुआ के सहायक अध्यापक सुरेश प्रसाद से जनगणना कार्य में रूची लेने के आरोप में शो कॉज पूछा है। बीडीओ ने पत्र में लिखा है कि 26 मई को उनके द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि आवंटित एचएलवी-124 में प्रगणक के रूप में अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। बीडीओ ने कहा है कि ऐसा करना जनगणना जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। बीडीओ ने 24 घंटे के अंदर शो कॉज का जबाब मांगा है। शो कॉज का जबाव नहीं देने पर इसकी शिकायत उच्चाधिकारी को प्रेषित करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.