मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जनगणना कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर मुंगेर सदर प्रखंड के बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने गुरुवार को सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में जनगणना के दौरान फील्ड में कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों को स्थानीय लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड ऑफिसरों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को गति दें। किसी तरह की परेशानी आने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देने को कहा गया。

जनगणना के प्रति जागरूकता उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान...