सिद्धार्थ, जून 7 -- बांसी। जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रगणकों का कहना है कि उन्हें प्रशिक्षण के बावजूद कार्य की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आ रही है। वहीं, कई क्षेत्रों में गूगल मैप और उपलब्ध नक्शे वास्तविक क्षेत्र से मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे सर्वेक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं तहसील प्रशासन ने संबंधित प्रगणकों को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस व्यवस्था को लेकर भी अधिकांश प्रगणक असमंजस की स्थिति में हैं। प्रगणक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें स्टेशनरी के नाम पर केवल दो मार्कर और एक नक्शा पेपर उपलब्ध कराया गया। आई कार्ड, बैग व अन्य आवश्यक सामग्री नहीं मिलने से कार्य करने में परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रगणकों को...