सीवान, मई 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार, जिला पर्यवेक्षक एसएस श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी तथा चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार ने बालापुर, सदरपुर और कुड़वा पंचायतों में पहुंचकर जनगणना कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में एचएलओ एप के माध्यम से जनगणना का चल रहा कार्यनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों एवं प्रवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की तथा एचएल एप के माध्यम से हो रहे डिजिटल गणना कार्य का अवलोकन किया। अधिकारियों न...