जनगणना कार्य में तेजी लाएं प्रगणक
जहानाबाद, मई 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जनगणना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की गई। वर्तमान में भवन सूचीकरण का काम चल रहा है। जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को से आवश्यक जानकारी ली गई। प्रगणकों ने बताया कि लोग सही जानकारी छुपाते हैं। यहां तक की घर में शौचालय और बिजली आपूर्ति के बारे में भी नहीं बताते हैं। लोगों को यह लगता है कि अगर हम गरीबी दर्शाएंगे तो सरकार से लाभ मिलेगा। बैठक में उपस्थित बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कार्य में तेजी लाने के साथ सही आंकड़ा इकट्ठा करने का निर्देश दिया। फोटो- 27 मई जेहाना- 01 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जनगणना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारी व प्रगणक। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 में नागरिकों से सहयोग की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.