आरा, मई 8 -- कोईलवर, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रगणकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ वीर बहादुर पाठक व सह चार्ज अधिकारी सुनील कुमार ने जनगणना कार्य को गति लाने हेतु प्रखंड के सभी पर्यवेक्षक व फील्ड ट्रेनर के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान कार्य क्षेत्र में प्रगणकों को आने वाली समस्याओं का त्वरित निदान पर विशेष बल दिया गया। फील्ड ट्रेनर डॉ पम्मी रॉय की ओर से प्रत्येक बिन्दु पर काफी बेहतर तरीके से प्रकाश डाला गया, जहां सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया। बैठक में रवि प्रकाश, राकेश कुमार सौरभ, राघव समेत कर्मियों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण ब्लॉकों में प्रगणक तैयार कर लिए नजरी नक्शा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...