जनगणना कार्य में तेजी, प्रगणक घर-घर जुटा रहे आंकड़े
गाजीपुर, मई 31 -- जखनियां। क्षेत्र में जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए प्रगणक पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेटा संकलन कर रहे हैं। सभी एचएलबी क्षेत्रों में प्रगणकों से परिवारों की जानकारी, आवास विवरण सहित अन्य आवश्यक आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सभा मेंहदीपुर में प्रगणक जितेंद्र यादव ने परिवारों से जानकारी लेकर डेटा फीडिंग और भवन संख्या अंकन का कार्य किया गया। जनगणना के दौरान सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक ऐप में दर्ज किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। कार्य की निगरानी के लिए संदीप पांडेय और सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और प्रगणक के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डेटा सत्यापन, भवन संख्या अंकन तथा मोबाइल ऐप में सही प्रविष्टि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। संदीप पांडेय ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.