उरई, मई 27 -- उरई। संवाददाता जनगणना कार्य में ढिलाई बरतने वाले प्रगणकों की अब शामत आने वाली है। नगर पालिका उरई परिक्षेत्र में दो सौ से अधिक प्रगणकों ने अभी तक काम प्रारंभ नहीं किया है। ईओ रामअचल कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर गुरुवार सुबह तक इन सभी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की तो इन सभी के खिलाफ जनगणना काम में दिलचस्पी न लेने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील की मानें तो उरई नगर पालिका परिक्षेत्र के तहत जिन 216 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने अभी तक रत्ती भर काम शुरू नहीं किया है। इसके चलते जनगणना के काम में देरी हो रही है। जबकि इन सभी को कई बार फोन के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा काम शुरू करने को कहा गया। उनके द्वारा भी अनेकों बार चेतावनी दी गई पर इन सभी में किसी ने भी अभी तक काम में...