जनगणना कार्य में ड्यूटी से बचने वालों पर होगी एफआईआर : डीएम
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या असहयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में सामने आया कि कुछ विभागों ने नामित कार्मिकों को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया है और कुछ कर्मचारी ड्यूटी लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस पर गंभीर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों तहसीलदार, अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्मिकों ने समय से अपनी ड्यूटी प्राप्त नहीं की है, उनके विरुद्ध तत्काल अभियोग एफआईआर पंजीकृत कराया जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन कर्मचारियों पर एफआईआर साथ ही कार्य न करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.