जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात प्रगणक सम्मानित
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने वाले सात प्रगणकों को शनिवार को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व एसडीएम सदर हेमंत गुप्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर हेमंत गुप्त ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासकीय योजनाओं, नीतियों व विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं। इसलिए जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता व शुद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से मकान सूचीकरण का कार्य पूरा करने वाले प्रगणकों ने अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जो अन्य कर्मियों के लिए प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.