मेरठ, मई 14 -- बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम डा.वीके सिंह ने जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणक/शिक्षामित्र सुबोध कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुबोध कुमार प्राथमिक विद्यालय सलाहपुर, रोहटा ब्लाक में कार्यरत हैं। उन्होंने जनगणना ब्लॉक संख्या-184 में 100 प्रतिशत स्व-जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया है।इस अवसर पर डीएम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में समयबद्ध, जिम्मेदारी एवं पूर्ण दायित्व निर्वहन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सुबोध कुमार का कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे जनगणना कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रगणक को जनगणना कार्य के संबंध में किसी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की...