अमरोहा, जून 7 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में निर्धारित एचएलबी कार्यक्षेत्र का आवंटित कार्य पूर्ण निष्ठा, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करने वाले 65 प्रगणकों को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 के प्रथम चरण में शामली प्रदेश में दूसरे स्थान परसम्मान समारोह डीएम डा. नितिन गौड़ ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फूलमाला पहनाकर और प्रशस्ति-पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया और सराहना की। डीएम डा. नितिन गौड़ ने कहा कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्र निर्माण का कार्य है। इसके आधार पर ही भविष्य की सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर जाकर सटीक डेटा एकत्र करने व...