समस्तीपुर, जून 1 -- रोसड़ा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर नगर परिषद कार्यालय सभागार में जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ट्रेनरों, पर्यवेक्षकों, प्रगणकों, कोषांगकर्मियों, तकनीकी एवं मैपिंग टीम के सदस्यों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मकान सूचीकरण का कार्य 02 मई से 31 मई तक संचालित किया गया था। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों का मिला सम्मानसमारोह में उपस्थित अतिथि कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार, नगर परिषद सभापति मीरा सिंह, वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह तथा जिला मास्टर ट्रेनर सुनीत कुमार मौजूद। मौजूद अतिथियों ने जनगणना के महत्व व इसकी प्रक्रिया तथा विकास योजनाओं में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते...