कन्नौज, मई 27 -- कन्नौज। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक कार्यों में जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। बेहतर प्रगति के दम पर जिले को प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल हुई है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की, वहीं लंबित कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बुधवार को जनगणना कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायों की प्रगति को संतोषजनक बताया। जिले के सभी नगर निकायों में कुल 484 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के सापेक्ष केवल दो हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में ही कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 में नागरिकों से सहयोग की अपील हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर डीएम...