जनगणना कार्य में आई तेजी, कई सुपरवाइजरों ने समय से पूर्ण किए सर्कल
देवरिया, जून 5 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र में मकान जनगणना कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन के निर्देश पर 22 मई से शुरू हुआ यह अभियान 20 जून तक चलेगा। इसके तहत प्रगणक घर-घर पहुंचकर 33 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
कर्मियों का उत्साह चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बीच भी कर्मियों का उत्साह बना हुआ है। प्रशासन की सतत निगरानी और कर्मचारियों की सक्रियता से कार्य में लगातार प्रगति हो रही है।
अभियान सराहनीय लार ब्लॉक में सुपरवाइजर शिशिर राय, मयंक पांडेय और रमेश तिवारी समेत अन्य कर्मियों ने प्रगणकों के सहयोग से अपने-अपने सर्कल का जनगणना कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया है।
सटीकता और समयबद्धता अधिकारियों का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.