रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। भवन गणना में ड्यूटी लगने पर तमाम कर्माचरी बीमारी के बहाने अपनी ड्यूटी निरस्त कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं। जनगणना इंचार्ज के कार्यालय में अब तक 50 से अधिक ऐसे आवेदन पहुंच चुके हैं, जिनमें कर्मचारियों ने खुद को बीमार बताते हुए ड्यूटी से छूट मांगी है। इनमें महिला कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही कई कर्मचारी तो बीमारी का बहाना बनाकर अपनी मनचाही लोकेशन पर ड्यूटी लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम के एक जनगणना इंचार्ज ने बताया कि जो कर्मचारी अपने ऑफिस के कार्यों को सामान्य रूप से निपटा रहे हैं, उन्हें जनगणना के नाम पर अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में निगम और तहसील अधिकारियों का शिक्षकों ने किया घेराव जो कि सरासर गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान...