हरदोई, मई 26 -- हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए गांव जा रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया।बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी रामशरण वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़नपुर फत्ते में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे वह बाइक से जनगणना कार्य के लिए गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद शिक्षक बोलेरो में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की...