जनगणना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक दिए गए कई निर्देश
जहानाबाद, मई 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना कार्य को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक में अब तक की जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। वर्तमान समय में मकान सूचीकरण एवं मकान की भौतिक स्थिति की गणना की जा रही है। समीक्षा में पाया गया कि अब तक मकान सूचीकरण का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में सहायक चार्ज पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा एवं सभी जनगणना सुपरवाइजर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.