पलामू, अप्रैल 26 -- पंडवा। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पंडवा प्रखंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रखंड अंतर्गत फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण दिन में अलग-अलग समूह में दिया जाएगा। पंडवा के चार्ज पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ वासुदेव राय ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी प्रगणक और संबंधित सुपरवाइजर को समय से शामिल होने का निर्देश दिया गया है ताकि समय पर प्रशिक्षण लेकर लोग सही जानकारी लेकर उचित तरीके से कार्य कर सकें। उल्लेखनीय है कि पंडवा प्रखंड 8 पंचायतों में विभक्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.