जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गढ़वा, अप्रैल 27 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रवींद्र कुमार, प्रशिक्षक दीनानाथ त्रिपाठी और संतोष यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर बीडीओ रवींद्र ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 9 मई तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैच में लगभग 45 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.