जहानाबाद, मई 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय मे रविवार को छुट्टी के दिन भी जनगणना कार्य मे कर्मी लोग जुटे रहे। जनगणना कार्य को लेकर प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया। प्रखंड में यह कार्य पूरा कर लिया गया है। उपलब्ध आंकड़ा को पूरा करने का रविवार को आखिरी दिन था। उपलब्ध आंकड़ों की सावधानी से जांच की गई। जिस गांव के या क्षेत्र के आंकड़े पर शंका हुई वहां के प्रगणक से आवश्यक जानकारी लेकर सुधारा गया। फोटो- 31 मई जेहाना- 09 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में रविवार को छुट्टी के दिन भी जनगणना कार्य में जुटे कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...