साहिबगंज, मई 7 -- मंडरो।प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना कार्य को लेकर चौथे एवं पांचवें बैच के प्रगणकों और प्रवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक सुदामा चौधरी एवं हासिम अख्तर कर रहे हंै। प्रगणकों व प्रवेक्षकों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, नजरी नक्शा तैयार करने, आंकड़ों के सही संकलन तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक राजकुमार यादव, कमल नयन, निर्मल महतो, क्लेमेट सोरेन,पंकज पोद्दार, सनाउल्ला अंसारी,स्वर्ण कुमारी, नूतन कुमारी, प्रेमलता देवी, दीपक सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...