पाकुड़, मई 23 -- भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार में चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में जनगणना पर्यवेक्षकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसमें एचएलबी वार लेआउट मैप की अद्यतन प्रगति, एचएलबी में कुल मकानों की संख्या, एचएलबी वार प्रगणकों द्वारा एचएलबी एप डाउनलोड की प्रगति, एचएलबी एप पर किए गए कार्यों की स्थिति, पर्यवेक्षकीय सर्किल वार पर्यवेक्षकों द्वारा एचएलबी एप डाउनलोड एवं ऐप पर किए गए कार्यों की प्रगति तथा एचएलबी वार प्रगणकों द्वारा जनगणना मकानों में अंकित किए गए मकान नंबर की अद्यतन प्रगति की समीक्षा शामिल रही। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में...