जहानाबाद, अप्रैल 25 -- कर्मियों को डेटा संग्रहण की विधियों एवं तकनीकी पहलुओं की दी गयी जानकारी 2 मई से नजरी नक्शा, हाउस लिस्टिंग एवं मैपिंग बनाने का कार्य किया जाएगा शुरू करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 11 बैच में 492 पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण की विधियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अपने कार्यों का निष...