मधेपुरा, मार्च 27 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने किया। जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े कोषांग कर्मी, फील्ड ट्रेनर एवं प्रतिनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जनगणना के प्रथम चरण की पूर्व तैयारी के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित कर्मियों को एचएलबी तैयार करने की प्रक्रिया, निर्धारित मानकों तथा आवश्यक दिशा- निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तय मानकों के अनुरूप एचएलबी का नक्शा तैयार करें और इसे एक अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। बैठक में कार्य की समयबद्धता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.