हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर रविवार को जिला परिषद सभागार में जिले के सभी 16 प्रखंडों एवं 7 नगर निकायों के चार्ज जनगणना अधिकारी, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी, सहायक एवं तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण दो चरणों में 12 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन जिला परिषद सभागार, हाजीपुर में प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले चरण में 12 मार्च से 14 मार्च तक जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं जनगणना के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.