गोपालगंज, अप्रैल 24 -- कुचायकोट। एक संवाददाता जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नियुक्त कर्मियों के अंतिम बैच का प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण के पहले दिन कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण की विधि, प्रपत्र भरने के तरीके और डेटा संकलन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है। ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। इस प्रशिक्षण में एक बैच में लगभग 250 कर्मी भाग ले रहे हैं। सभी को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे फील्ड में जाकर कार्य को सही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.