जनगणना कार्य के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
पाकुड़, अप्रैल 28 -- भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलबी) कार्य को सुचारू, सटीक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार, पाकुड़िया में प्रखंड स्तरीय प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय बैचवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से मकान सूचीकरण, भवनों की पहचान, परिवारों का वर्गीकरण, घर-घर जाकर डेटा संकलन की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.