जनगणना कार्य के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के क्रम में मौत
देवघर, जून 9 -- देवघर। जनगणना कार्य में लगे एक सहायक आचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सोमवार सुबह हुई मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक 48 वर्षीय आशुतोष कुमार निराला हैं, जो मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचरुखी में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। इस दौरान वर्ष 2027 की जनगणना की तैयारियों और संबंधित कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान शिक्षक की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामाअस्पताल में इलाज और दुखद अंत यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.